Skip to main content

Bohemian Fashion And Jewels by Jewellery Journalist Swapnil.

बोहेमियन फ़ैशन व ज्वेल्स












फ़ैशन जगत में आए दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं. फ़ैशन पंडित लोगों की जीवनशैली को आरामदायक व सौंदर्यपरक बनाने हेतु एक से बढ‌कर एक नव स्टाइल्स को बाज़ार में उतारते रहते हैं. जब बात स्टाइल की हो तब बोहेमियन शब्द की चर्चा करना अनिवार्य सा प्रतीत होता है. बोहेमियन स्टाइल है ही इतना खास ,सुगम व आपके सौंदर्य में चार चाँद लगाने वाला कि आपको यह स्टाइल अपनाते हुए कभी भी अफसोस न होगा.


बोहेमियन शब्द का इस्तेमाल एक अपारंपरिक , रुढ़ीवादी सोच से अलग, सजीव, उत्साही, जोशपूर्ण , स्वतंत्र व स्वछंद रवैये को दर्शाने हेतु किया जाता है. बोहेमियन स्टाइल जिसे बोहो स्टाइल भी कहा जाता है, के अंतर्गत नेचरल अर्थात आर्गेनिक मटैरियल्स जैसे लिनिन, कॉटन, लकड़ी, पत्थर , धागे आदि से बने कपड़े व गहनों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है. बुनाई द्वारा तैयार की गई वस्तुएं  बोहेमियन  स्टाइल के अंतर्गत अधिक प्रचलित हैं.

लगभग 200 वर्षों से भी अधिक समय से बोहेमियन स्टाइल , एक बेहतरीन फ़ैशन विकल्प के रुप में प्रचलित है. पुराने समय में  बोहेमियन स्टाइल अधिकतर कलाकारों , चित्रकारों, लेखकों या इंटलेक्चुअल्स की पसंदीदा सूची में शामिल था. बोहेमियन स्टाइल के अंतर्गत ढीले, विभिन्न रंगों से लैस व सौंदर्यपरक आउटफिट्स शामिल हैं. हवा में लहराते बाल, लकड़ी , मोती, धागे, कपड़े , बीड्स आदि से तैयार ज्वेलरी भी  बोहेमियन  स्टाइल  का अभिन्न अंग है.

अपने व्यक्तित्व को बोहेमियन स्टाइल के अनुरुप ढालने हेतु आप पुरातात्विक अभिकल्प से लैस गहने धारण कर सकती हैं. साथ ही आप स्कर्ट , लूस बेल्ट, टी शर्ट हैट आदि धारण कर स्वयं को बोहेमियन परिवेश में ढाल सकती हैं. बोहेमियन स्टाइल की सबसे महत्वपूर्ण व रोचक बात यह है कि इस में आपको मैचिंग की फिक्र करने की आवश्यकता नहीं. अर्थी कलर्स व फैब्रिक्स धारण कर आप बोहेमियन फ़ैशन अपना सकती हैं.
















बोहेमियन  स्टाइल के अंतर्गत बीड्स के मल्टी स्ट्रेंड्स, विभिन्न चूड़ियाँ व ब्रेसलेट, अपारंपरिक व हस्तनिर्मित गहने , डैंगल्स, लंबे हूप ईयररिंग्स आदि शामिल हैं. परिधानों में पैच वर्क , पेज़ली, फ्लोरल मोटिफ, काफतान, रफल्स, लेस आदि से लैस ड्रेसेज़ बोहेमियन स्टाइल को दर्शाते हैं.

बोहेमियन फ़ैशन के इतिहास पर यदि नज़र डालें तो हम पाएंगे कि प्राचीन समय में यह केवल चित्रकारों, कलाकारों, लेखकों आदि जैसे व्यवसाय से संबंधित लोगों के मध्य अधिक प्रचलित था पर वर्तमान समय में बाज़ारीकरण के दौर में अब इस फ़ैशन स्टाइल को हर कोई अपना कर अपने सौंदर्य में इज़ाफा कर सकता है.
यदि आप भी अपने व्यक्तित्व को बोहेमियन  स्टाइल के अनुरुप ढालने की इच्छुक हैं तो निम्नलिखित वार्डरोब  एसेंशियल्स को जरुर अपनाएं और  बोहेमियन  स्टाइल का लुत्फ उठाएं.

- सिंपल मैक्सी स्कर्ट : अपनी वार्डरोब में सिंपल मैक्सी स्कर्टको शामिल करें व इसे ग्राफिक टी-शर्ट व ग्लैडिएटर सैंड्ल्स के साथ धारण करें. आप वी- नेक टीशर्ट व हैट के साथ भी इसे धारण कर सकती हैं.

- न्यूट्रल रंग के एंकल बूट्स : इन्हें आप शॉर्ट स्कर्ट्स व स्किनी जींस के साथ धारण करें . जींस के साथ साथ लूज़ निटेड स्वेटर भी पहन अपने व्यक्तित्व में चार चाँद लगा सकती हैं.

- हेड रैप्स व हेयर बैण्ड्स भी बोहेमियन स्टाइल का महत्वपूर्ण अंग हैं. इनको धारण कर आप अपने व्यक्तित्व को स्टाइलिश लुक  प्रदान कर सकती हैं.

- प्रिंटेड मैक्सी ड्रेसेज़ : ज्यामितीय या प्रकृति से प्रेरित प्रिंटस से लैस मैक्सी ड्रेस आपके व्यक्तित्व को नया आयाम प्रदान कर सकती हैं.

- निटेड कार्डिगन्स व स्वेटर्स : बेल बॉट्म्स के साथ आप क्रोशिये से बने स्वेटर धारण कर अपने व्यक्तित्व को बोहेमियन स्टाइल के अनुरुप ढाल सकती हैं. यदि आप ट्यूनिक टी-शर्ट इमब्राइडरी से लैस टॉप्स को फ्लेयर्ड जींस , प्लेट्फार्म सैण्ड्ल्स के साथ धारण करती हैं तो यह निश्चित ही आपके सौंदर्य में इज़ाफा करेगा.


इसके अतिरिक्त  डेनिम वेस्ट्स को आप वीनेक टीशर्ट या मैक्सी स्कर्ट के साथ धारण कर सकती हैं . आप क्रोशिये के वेस्ट को फ्लोरल ड्रेसेज़ या फ्लेयर्ड जींस व टी- शर्ट के साथ मैच कर सकती हैं.  ओवरसाइज़्ड सनग्लासेज़ , चटख रंग की लिपस्टिक ,स्कार्फस व हिप्पी चिक पर्स के साथ आप अपने व्यक्तित्व को पूर्णतया बोहेमियन स्टाइल  में ढाल बन जाएंगी बोहो चिक.



-  स्वप्निल शुक्ला ( Swapnil Shukla )

ज्वेलरी डिज़ाइनर  ( Jewellery Designer )
फ़ैशन कंसलटेंट  ( Fashion Consultant )





Swapnil Shukla is an Indian Jewellery Journalist, Designer, Fashion Consultant ,Columnist , Craft Expert ,Author and Artist . She specializes in trends Forecasting, Lifestyle, Fashion, Gemology ,Jewellery History, Art and Astrology. After graduating from South Delhi Polytechnic for Women , New Delhi ( First with Distinction ) , she studied export management and start working as freelance designer and undertook jewellery design projects.
She also worked as Design Columnist for many Nationalized Magazines and started the  famous and highly traffic grabber fashion & Lifestyle blog 'Swapnil Saundarya' available in English as well as in Hindi  . Swapnil has also authored two books namely  ‘Gehne – The Art of wearing Jewellery’ and Fashion Pandit . She has launched her own Designer Jewellery brand namely 'Swapnil Jewels & Arts' and now with a desire to add new dimensions to the design and Art industry , she started ' Swapnil Saundarya Label ' with a motive to make everybody's life beautiful and just like their Dream World . 

In the words of Swapnil , "All my designer products  are very close to my heart because all of them are  intricate yet striking, bold yet feminine. They  truly represents the spirit of a woman. "


" My  greatest satisfaction is a happy client ", she added. 


Nature, Art, Various Cultures, Religion  inspired Swapnil  in designing.


Swapnil says, " Jewellery is an expression of form, shape, function creatively with techniques old & new. With revere for the traditional techniques of jewellery making, my endeavour is to showcase a collection that is conformist to the technique & non-conformist in the way it is rendered.

Parallel to it is the collection that follows the modern techniques of jewellery making with coloured gemstones, pearls...left best to the imagination!!!

Swapnil has worn several hats , Jewellery Designer, Fashion Consultant, Craft Expert, Writer and Painter. More recently she diversified into Handicraft Products as an experiment in her journey in design .

Every experiment in her life she avers has been … “a step in my journey of growth and self discovery, a kaleidoscopic part of life that enriches the fabric of my work and existence.” 








Comments